Corona virus in Bharat

देश के कई हिस्सों नई किस्म  का कोरोना वायरस आ चुका है।

लगभग देश के 18 राज्यों में नया कोरोना वायरस पहुंच चुका है। यह कोरोना वायरस शरीर के इम्यून सिस्टम को चकमा दे देता है। इसने किस्म के वायरस तेजी से संक्रमण बढ़ रहे हैं और नई किस्म के संबंध के प्रमाण नहीं है। वायरस का म्यूटेशन करीब 15 से 20 प्रतिशत नमूनों में ही पाया गया। देशभर में 24 घंटे में कोरोना के लगभग 54000 नए  मामले सामने आए हैं। अभी तक5.21 करोड़  टिका लगाए जा चुके हैं पूरे देश भर में।
Corona virus in  Bharat
Corona virus vaccine


भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश के 18 राज्यों में कोरोना वायरस का एक नया डबल म्यूटेंड प्रकार मिला है। साथ ही मंत्रालय ने यह भी कहा है ,कि अभी तक के आंकड़ों से यह स्पष्ट नहीं है कि क्या देश में कोरोना के बढ़ते  संक्रमण और वायरस के नए किस्म में कोई संबंध है। कोरोना वायरस का यह नया प्रकार विदेशों में भी मिल चुका है।
                      पिछले कुछ समय से दुनिया सहित भारत में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र में कोरोना का बिल्कुल अलग प्रकार मिला है। महाराष्ट्र में ई484 क्यू और L412R वैरीअंट पाया गया है। महाराष्ट्र में 15 %से 20 % सैपल में नए वेरिएंट मिला है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना की नई किस्म के अभी पर्याप्त मामले नहीं मिले हैं हालांकि बताया गया है, की वायरस की यह  नहीं किस्मत शरीर के इम्यून सिस्टम से बचकर संक्रमकता को बढ़ात है।
महाराष्ट्र से मिले नमूनों के विश्लेषण से पता चलता है कि दिसंबर 2020 की तुलना में नमूनों में e484 q औरL452R 
म्यूटेशन के अंशों  में बढ़ोतरी हुई है।

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के देश आने पर और अन्य रोगियों से लिए गए नमूनों की जीनोम सेंसिंग और इसके विश्लेषण के बाद पाया गया है कि इस किस्मत से संक्रमित लोगों की संख्या 10 है।

महाराष्ट्र के बाद पंजाब पर कहर है। उत्तर भारत में पंजाब में कोरोना का कहर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। 

राज्य में बुधवार को कोरोना के चलते 39 लोगों की मौत हो गई।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी पहली बार 5000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं।
भारत में तेजी से बढ़ रहा  कोरोना संक्रमण

 भारत में 1 दिन में कोरोना वायरस के 53404 नए मामले सामने आए हैं। जो इस साल संक्रमण के 1 दिन में आए अब तक के सर्वाधिक मामले हैं। कुल 133 दिनों के बाद 1 दिन में संक्रमण के सर्वाधिक मामले दर्ज किए गए हैं।
त्योहारों पर केंद्र ने दी सलाह
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच केंद्र सरकार की ओर से कहा गया है ,कि कोरोना  के मामले में बढ़ोतरी को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी राज्यों को चिट्ठी लिखकर कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जताई है, सरकार ने राज्यों से आने वाले त्योहारों को लेकर सतर्कता बरतने को कहा है।
छत्तीशगढ़  में कोरोना का हाल
प्रदेश में बुधवार को कोरोना  के कई रिकॉर्ड बने। कोरोना  की दूसरी लहर में पहली बार 21 सौ का आंकड़ा पार हुआ। 2106 नए  संक्रमित मिलने के साथ ही 29 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है ।

एक टिप्पणी भेजें

If you have a any doubt and suggestion .please let me know

और नया पुराने